PIB Fact Check: पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी कंटेंट का पर्दाफाश किया है. इस बार निशाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक डिजिटली मैनिपुलेटेड वीडियो है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति एक रोजाना इनकम वाली निवेश योजना की एंडोर्समेंट कर रही हैं.
PIB ने वायरल दावे को फर्जी बताया.
PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मात्र 23,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 70,000 रुपये तक और महीने में 21 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि राष्ट्रपति इस निवेश प्लेटफॉर्म का समर्थन कर रही हैं. हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है.
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेकिंग यूनिट पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को झूठा और भ्रामक बताया है. पीआईबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साफ किया कि यह वीडियो डिजिटल रूप से छेड़छाड़ कर बनाया गया है और इसमें AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
A digitally manipulated video of President Droupadi Murmu is circulating online, falsely claiming to guarantee daily profits of up to ₹70,000 and ₹21 Lakhs per month on an investment of ₹23,000.