PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पीएम मुद्रा योजना के तहत मात्र 860 रुपये का एग्रीमेंट चार्ज देकर 7,00,000 रुपये का लोन लिया जा सकता है. पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटर को झूठा बताया है.
PIB ने वायरल दावे को फर्जी बताया.
पीआईबी के मुताबिक, माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (मुद्रा – MUDRA) सीधे किसी व्यक्ति या छोटे कारोबारी को लोन नहीं देती. इसका काम बैंकों और दूसरे फाइनेंशिय संस्थानों को रीफाइनेंस यानी फंड उपलब्ध कराना होता है. दरअसल, मुद्रा योजना के तहत लोन बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, NBFC, माइक्रोफाइनेंस संस्थान और अन्य लेंडिंग संस्थानों के जरिए दिया जाता है. ये संस्थान छोटे कारोबार, ट्रेडिंग, सर्विस और कृषि से जुड़े व्यवसायों को लोन देते हैं.
An approval letter claims to grant a loan of ₹7,00,000/- under PM Mudra Yojana on payment of ₹860/- as agreement charges.#PIBFactCheck✅ Refinancing Agency – MUDRA doesn’t lend directly to micro-entrepreneurs/individuals.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.