केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की. इस दौरान प्रौद्योगिकी, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.
सर्जियो गोर ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के अनेक क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा हुई. इससे पहले सर्जियो गोर ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अरविंद कृष्णा से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आईबीएम वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी उन्नति में अग्रणी भूमिका निभा रही है और भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में सेतु का काम कर रही है.
डिनर पर चर्चा
चीफ ऑफ मिशन के आवास पर आयोजित एक विशेष डिनर में कई अंतरराष्ट्रीय नेता और उद्योग जगत के प्रमुख शामिल हुए. इनमें राज सुब्रमण्यम, सैम ऑल्टमैन, आंद्रेज प्लेंकोविच, त्शेरिंग टोबगे, पीयूष गोयल और सुनील भारती मित्तल सहित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहे.
बातचीत का मुद्दा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. उन्होंने राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और निवेश अनुकूल वातावरण को रेखांकित किया. उन्होंने विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, लॉजिस्टिक्स, उन्नत विनिर्माण और हरित ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया. इन बैठकों को भारत और अमेरिका के बीच गहराते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.