पीयूष गोयल ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया, टैरिफ 50 से 18 फीसदी हुआ, पीएम नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया, 140 करोड़ भारतवासियों को बधाई दी.
भारत ने अमेरिका से जो डील फाइनल की है वो भारत के सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील है. महीनों से हमारी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी. कई सारे जटिल विषय थे, कई सारी समस्याएं थी, भारत पर 50 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैक्स लगा हुआ था. हमारे व्यापारियो, एक्सपोर्ट्स, मरीन और टेक्सटाइल सेक्टर में लोगों को परेशानी हो रही थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मित्रता के बल पर वो डील करके दिखाई जो इतने महीनों से नहीं हो पा रही थी. मैं पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद करता हूं.
माननीय प्रधानमंत्री ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी को संभाला है. उन्होंने इस क्षेत्र में मौके और आमदनी बढ़ाने के लिए काम किया है. कभी उन्होंने इन लोगों के हितों से समझौता नहीं होने दिया. उन्होंने यूएस ट्रेड डील में भी भारत के सेंसेटिव सेक्टर यानी एग्रीकल्चर और डेयरी को संरक्षित किया गया है.
टेक से लेकर मरीन सेक्टर तक में खुशी का माहौल है. हमारे मछुआरे इस डील से बहुत खुश हैं. हमारे लघु और मध्यम उद्योग बहुत खुश हैं.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.