किसानों के लिए बड़ी खबर है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है. सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि किसानों के खाते में 2000 रुपये की यह किस्त जल्द ही ट्रांसफर की जाएगी. लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में DBT के जरिए यह राशि सीधे आएगी. अगर आपका नाम PM Kisan लिस्ट में है और आपकी eKYC, बैंक डिटेल्स वेरिफाइड हैं, तो आपको सूचना मिलनी शुरू हो जाएगी. अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो आप pmkisan.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं. यह किस्त दिसंबर-मार्च वाली अवधि के लिए है और लाखों किसानों को इसका फायदा मिलेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.