इस योजना(Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर बीमाधारक की किसी भी वजह से मौत हो जाती है. चाहे वो दुर्घटना हो, बीमारी हो, प्राकृतिक आपदा हो या कोई और कारण हो तो उसके नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रुपये मिलते हैं. मौत किसी भी कारण से हो, कवर मिलता है. कोई मेडिकल चेकअप की जरूरत नहीं पड़ती, बस बैंक खाता होना चाहिए.
कौन इसमें अप्लाई कर सकता है?
18 से 50 साल की उम्र के भारतीय नागरिक, जिनके पास बचत बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस खाता हो. NRI भी शामिल हो सकते हैं, अगर उनका बैंक खाता भारत में हो, लेकिन क्लेम की रकम रुपये में ही मिलेगी. एक व्यक्ति सिर्फ एक खाते से ही योजना ले सकता है, भले ही कई खाते हों. इंस्टीट्यूशनल खाते वाले इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं. अगर आप 50 साल से पहले शामिल हो जाते हैं, तो कवरेज हर साल रिन्यू करके 55 साल तक जारी रख सकते हैं.
और मार्च से मई तक 114 रुपये. रिन्यू पर हमेशा पूरा 436 रुपये लगता है. ये प्रीमियम इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है. नए लोगों या दोबारा शामिल होने वालों के लिए 30 दिन की लियन पीरियड होती है. इस दौरान अगर गैर-दुर्घटना से मौत होती है तो क्लेम नहीं मिलता, लेकिन दुर्घटना से मौत पर क्लेम मिल जाता है.
क्लेम कैसे करें?
मौत होने पर नामांकित व्यक्ति को बैंक या इंश्योरेंस कंपनी में जाना पड़ता है. जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे डेथ सर्टिफिकेट, नामांकित की KYC, बैंक पासबुक की कॉपी, और अगर जरूरत पड़े तो FIR या पोस्टमार्टम रिपोर्ट. इससे क्लेम जल्दी सेटल हो जाता है.
आवेदन कैसे करें?
31 मई से पहले बैंक शाखा, डाकघर, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से कर सकते हैं. बस ऑटो-डेबिट की सहमति दें और आधार जैसी बेसिक KYC डिटेल दें. कई बैंक ऐप में e-Services या Social Security Schemes सेक्शन में जाकर PMJJBY चुनकर आसानी से अप्लाई(Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Apply Process) कर सकते हैं.
ये योजना बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें महिलाओं की भागीदारी 53 प्रतिशत से ज्यादा है और करीब 74 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों से हैं. ये दूसरी किसी भी बीमा पॉलिसी के साथ भी ली जा सकती है. PMJJBY गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बहुत उपयोगी है. कम पैसे में परिवार को 2 लाख की सुरक्षा मिलती है. अगर आपके पास बैंक खाता है और उम्र 18-50 के बीच है, तो इसका कवरेज ले सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.