सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 1,49,185 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी. अगर एक दिन पहले के भावों पर नजर डालें तो शुद्ध चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलो थी, जो अब करीब 4,450 रुपये महंगी हो चुकी है. . इसी तरह 24 कैरेट सोना एक दिन पहले 1,53,500 रुपये था, जिसमें आज 1,900 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. इतनी कम अवधि में आई इस बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
आने वाले दिनों में भाव में आ सकता है उतार-चढ़ाव
अलग-अलग शहरों में परिवहन, मांग और स्थानीय टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों को फिलहाल सोच-समझकर खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है, जबकि शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर बढ़ती कीमतों का सीधा असर पड़ रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.