सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,40,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जेवराती सोना ₹1,34,690 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,975 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.इन दरों पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी लागू होगी, जिससे आम ग्राहक पर और बोझ बढ़ जाएगा. बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी के भाव में चल रही उठापटक का असर अब सीधे स्थानीय बाजारों में दिखाई देने लगा है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
भारी के बजाए हल्के गहने बनवा रहे हैं लोग
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने के कारण कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है, जिसका असर कीमतों पर साफ दिख रहा है. दाम बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है. शहर के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के कारण लोग अब भारी गहनों की बजाय हल्के वजन के गहने बनवा रहे हैं, फिर भी खरीदार पहले की तुलना में काफी कम आ रहे हैं. शादी-ब्याह के सीजन में भी बाजार में वह रौनक नहीं दिख रही, जो आमतौर पर देखने को मिलती थी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.