Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों ने करवट ली है. हाल ही में सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब बाजार में 1 हजार रुपये तक की तेजी देखने को मिली है. ताजा अपडेट के अनुसार चांदी और सोने दोनों के भाव में बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुद्ध चांदी, जो गिरकर ₹2,39,250 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, अब बढ़कर ₹2,40,250 प्रति किलो हो गई है.
वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,37,850 से बढ़कर ₹2,38,850 हो गई है. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना, जो ₹1,53,900 प्रति 10 ग्राम पर था, अब ₹1,54,900 पर पहुंच गया है. 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,47,745 से बढ़कर ₹1,48,745 हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,41,500 से बढ़कर ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.इन सभी कीमतों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदीके भाव
अगर सोमवार के भाव से तुलना करें तो पहले बड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब बाजार में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला. जयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,43,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जोधपुर में चांदी ₹2,42,500 और सोना ₹1,56,000 पर दर्ज किया गया. उदयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,43,000 और 24 कैरेट सोना ₹1,55,800 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं कोटा में चांदी ₹2,42,500 और सोना ₹1,55,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया.
बाजार अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार और निवेशकों की दोबारा रुचि बढ़ने से यह तेजी आई है शादी-विवाह सीजन की तैयारियों ने भी मांग को सहारा दिया है. सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, बाजार अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. फिलहाल 1 हजार रुपये की इस बढ़ोतरी ने गिरावट के दौर पर ब्रेक जरूर लगा दिया है.