Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को चांदी के दाम में ₹1000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि इसके बावजूद कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. सर्राफा बाजार में हल्की नरमी से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन महंगाई के कारण खरीदारी पर असर साफ नजर आ रहा है. शुक्रवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी का भाव ₹2,65,700 प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,26,100 प्रति किलो रही. व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों में चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी, ऐसे में आई यह गिरावट मामूली मानी जा रही है.
बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और स्थानीय मांग में कमी के चलते चांदी के भाव में यह नरमी आई है. सोने की बात करें तो शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,730 प्रति 10 ग्राम रही.वहीं 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,36,070 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,30,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. ऊंचे दामों के कारण आम ग्राहकों की खरीदारी फिलहाल सीमित बनी हुई है.
राजस्थान के मुख्य शहरों मं साना-चांदी के भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,41,800, 23 कैरेट सोना ₹1,36,150 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,450 प्रति 10 ग्राम पर रहे. जबकि शुद्ध चांदी ₹2,65,800 प्रति किलो रही. जोधपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,41,750, 23 कैरेट सोना ₹1,36,100 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,400 दर्ज किया गया, शुद्ध चांदी ₹2,65,700 रही. कोटा में 24 कैरेट सोना ₹1,41,720, 23 कैरेट सोना ₹1,36,080 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,370 तथा चांदी ₹2,65,650 प्रति किलो रही. वहीं
उदयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,41,730, 23 कैरेट सोना ₹1,36,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,400 के साथ शुद्ध चांदी ₹2,65,700 रहे.
ग्राहक सोच-समझकर ही कर रहे खरीदारी
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन के बावजूद ग्राहक सोच-समझकर ही खरीदारी कर रहे हैं. कई लोग भाव और गिरने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ निवेश के उद्देश्य से सोने-चांदी में रुचि दिखा रहे हैं. ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सोने और चांदी की इन कीमतों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देनी होगी, जिससे गहनों की कुल कीमत और बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल के आधार पर भावों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.