Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में लगातार कई दिनों तक तेजी दिखने के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को उछाल के बाद शुक्रवार को बाजार में नरमी आई, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है. वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के चलते स्थानीय बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है. चांदी में करीब ₹27,000 प्रति किलो तक की गिरावट आई है, जबकि सोने के दाम में भी लगभग ₹6,900 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है.
इससे पहले लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में खरीदारी प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब गिरावट से मांग में दोबारा तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को शुद्ध चांदी का भाव घटकर ₹2,60,700 प्रति किलो पर पहुंच गया.18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,59,200 रही.वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,60,100 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,53,700 और 22 कैरेट सोना ₹1,47,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी अलग से देना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी गिरावट का असर साफ नजर आया. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी का भाव घटकर लगभग ₹2,67,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम के आस-पास रहा. जोधपुर में चांदी करीब ₹2,59,000 और सोना ₹1,61,000 दर्ज किया गया. लेकसिटी उदयपुर में शुद्ध चांदी लगभग ₹2,65,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,61,500 के स्तर पर रहा. वहीं कोटा में चांदी ₹2,64,500 और सोना ₹1,61,500 प्रति 10 ग्राम के आस-पास रहा.
बाजार में बनी हुई है उतार-चढ़ाव की स्थिति
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय हालात में थोड़ी भी हलचल का असर सीधे सोने-चांदी के दामों पर पड़ता है. फिलहाल आई गिरावट को ग्राहक खरीदारी के लिए बेहतर मौका मान रहे हैं विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक और ग्राहक ताजा भाव की पुष्टि कर ही खरीदारी करें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.