Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान सराफा बाजार में बुधवार को चांदी ₹2000 और सोना ₹500 महंगा हुआ है. जयपुर में चांदी ₹2.58 लाख प्रति किलो और सोना ₹1.57 लाख प्रति तोला के आसपास बना हुआ है. वैवाहिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती को इस तेजी की मुख्य वजह माना जा रहा है.
Rajasthan Gold Silver Price Today
सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को राज्य में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,55,800 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव ₹2,54,400 प्रति किलो दर्ज किया गया है. सोने की बात करें तो 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत अब ₹1,55,400 प्रति 10 ग्राम हो गई है. जेवराती सोने यानी 23 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,180 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान करना होगा.
तेजी के पीछे प्रमुख कारण
बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रही मजबूती और डॉलर के मूल्य में उतार-चढ़ाव सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहा है. इसके अलावा घरेलू मांग में हुई वृद्धि और निवेशकों की सराफा बाजार में बढ़ती दिलचस्पी ने भी भावों को ऊपर चढ़ाया है. वर्तमान में चल रहे शादी-विवाह के सीजन के कारण गहनों की मांग काफी ज्यादा है जिसका सीधा असर बाजार की कीमतों पर पड़ता दिखाई दे रहा है. वैश्विक अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर बढ़ता रुझान भी इस तेजी का एक बड़ा कारक माना जा रहा है.
प्रमुख शहरों का हाल
राजस्थान के विभिन्न शहरों में भी भावों में स्थानीय स्तर पर मामूली अंतर देखा गया है. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,58,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,57,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. जोधपुर में चांदी ₹2,57,500 प्रति किलो और सोना ₹1,56,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. उदयपुर में चांदी का भाव ₹2,57,800 प्रति किलो दर्ज किया गया जबकि कोटा में चांदी ₹2,56,900 प्रति किलो पर नजर आई. सराफा व्यापारियों का अनुमान है कि यदि वैश्विक बाजार में यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.