Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में एक बार फिर सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है. शुक्रवार को चांदी के दामों में करीब ₹2000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सराफा बाजार में हलचल बनी हुई है और व्यापारी से लेकर ग्राहक तक कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं.
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुद्ध चांदी की कीमत 2,36,400 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी 2,35,000 रुपए पर दर्ज की गई.वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,51,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोना 1,45,390 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,39,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा.इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा.
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राज्य के प्रमुख शहरों में भी अलग-अलग दरें सामने आई हैं. राजधानी
जयपुर में शुद्ध चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. जोधपुर में शुद्ध चांदी 2,38,000 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,500 रुपए रहा. उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,38,500 रुपए और 24 कैरेट सोना करीब 1,53,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. वहीं कोटा में शुद्ध चांदी 2,37,000 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,52,900 रुपए दर्ज किया गया.
एक बार फिर बढ़ने लगे हैं सोने-चांदी के दाम
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट आई थी, जिससे बाजार में थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब एक बार फिर धीरे-धीरे दाम बढ़ने लगे हैं. खासकर चांदी में आई तेजी ने बाजार का रुख बदल दिया है
अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव और मांग में बढ़ोतरी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. बढ़ती कीमतों का असर आम ग्राहकों पर साफ दिखाई दे रहा है.
ग्राहक खरीदारी के दौरान सतर्कता बरतें
शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से खरीदारी करने वाले लोग फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं. वहीं व्यापारी भी असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि लंबे समय से कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव ने कारोबार को प्रभावित किया है. फिलहाल बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर ही सोने-चांदी की दिशा तय होगी. ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को सतर्कता के साथ खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है.