Rashmika/Vijay Net Worth : साउथ के दो सुपर स्टार रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. 26 फरवरी को उदयपुर में उनकी शादी होगी. इस खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन उनके मन में एक सवाल भी घूम रहा है कि पति-पत्नी में आखिर ज्यादा अमीर कौन है. दोनों में कौन एक मैच के लिए ज्यादा फीस लेता है और उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है.
रश्मिका मंधाना और विजय 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं.
रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है. 26 फरवरी को उनकी शादी उदयपुर में बेहद निजी लोगों की उपस्थिति में संपन्न होगी. दोनों ने अपनी शादी में किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया है. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने की बात कही है, जिसमें बॉलीवुड और फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां भी शामिल होंगी. हालांकि, इन सभी के बीच फैंस के मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि दूल्हा-दुल्हन में ज्यादा अमीर कौन है.
रश्मिका के पास कितना पैसा
सबसे पहले बात करते हैं रश्मिका मंधाना की, जिनके पास फोर्ब्स के अनुसार करीब 66 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है. यह कमाई फिल्मों की फीस, विज्ञापनों, सोशल मीडिया स्पॉन्सर्स और इनवेस्टमेंट से आई है. उनकी प्रति मूवी फीस की बात करें तो यह औसतन 4 से 8 करोड़ के बीच रहती है, लेकिन पुष्पा-2 के लिए उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इससे पहले छावा और कुबेरा के लिए 4-4 करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई थी. ब्रांड के विज्ञापनों के लिए भी वह करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
कितनी बड़ी पब्लिक अपीयरेंस
रश्मिका के इंस्टाग्राम पर करीब 4.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो उनकी कमाई का बड़ा जरिया माना जाता है. इसके अलावा बैंगलुरु में उनका 8 करोड़ रुपये का एक बंगला भी है. साथ ही मुंबई, गोवा, कुर्ग और हैदराबाद में भी उनकी की प्रॉपर्टीज हैं. उनके पास कुछ लग्जरी कारों का कलेक्शन है. इसमें Mercedes-Benz C-Class (लगभग ₹50 लाख), Audi Q3 (लगभग ₹40 लाख), Range Rover Sport, Toyota Innova और Hyundai Creta जैसी कारें हैं.
अब बात करते हैं विजय देवरकोंडा की
साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा की अनुमानित नेट वर्थ करीब 70 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, फैशन ब्रांड और प्रोडक्शन हाउस है. विजय फिलहाल एक मूवी के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म किंगडम के लिए विजय ने करीब 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. पिछले साल रिलीज हुई द फैमिली स्टार के लिए 15 करोड़ तो खुशी के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए गए थे. इसके अलावा लाइगर के लिए उन्होंने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.