क्या आपके फोन पर बैंक से KYC अपडेट करने का मैसेज आया है? घबराने की जरूरत नहीं, यह एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है. समय पर केवाईसी अपडेट करने से आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद नहीं होंगी. अच्छी बात यह है कि यह काम अब मिनटों में और आसानी से हो सकता है.
आधार OTP और वीडियो KYC से घर बैठे अपडेट करें अपनी जानकारी. (Image:AI)
सिर्फ पता बदला है? तो आसान है अपडेट
अगर आपकी केवाईसी जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है या केवल पता बदला है, तो स्व-घोषणा (Self Declaration) देना ही काफी होता है. यानी आपको ज्यादा दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बैंक इस घोषणा के आधार पर आपका रिकॉर्ड अपडेट कर सकता है. इससे प्रक्रिया तेज और सरल बन जाती है, और ग्राहक को बार-बार शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ते.
घर बैठे करें e-KYC या वीडियो KYC
अगर आपकी जानकारी में अन्य बदलाव हुए हैं, तो भी प्रक्रिया मुश्किल नहीं है. आप आधार ओटीपी आधारित ई-केवाईसी के जरिए ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा वीडियो केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें बैंक अधिकारी वीडियो कॉल के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित करते हैं. चाहें तो अपनी बैंक शाखा में आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज़ (OVD) की अपडेटेड कॉपी जमा कर सकते हैं. ध्यान रखें कि केवाईसी केवल बैंक द्वारा अधिकृत माध्यमों से ही अपडेट करें, किसी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें.
ग्राहक जागरूकता पर RBI का जोर
भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों को बैंकिंग नियमों की जानकारी देने पर लगातार जोर देता है. ‘आरबीआई कहता है’ जैसी पहल के जरिए लोगों को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है. आरबीआई का मानना है कि जागरूक ग्राहक ही अपनी सुरक्षा का सबसे बड़ा संरक्षक होता है. केवाईसी अपडेट रखना न सिर्फ नियमों का पालन है, बल्कि सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में एक जरूरी कदम भी है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.