दुनिया की सबसे बेबाक एयरलाइन Ryanair और एलन मस्क के बीच जुबानी जंग अब निजी हमलों तक पहुंच गई है. एयरलाइन के CEO माइकल ओ’लेरी ने मस्क के सोशल मीडिया व्यवहार को “Twitter Tantrum” करार देते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मस्क की समझ पर सवाल उठाने के साथ-साथ कंपनी ने तंज कसते हुए एक खास ‘ग्रेट इडियट्स’ टिकट सेल का भी ऐलान कर दिया है.
इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब मस्क ने ‘X’ पर एयरलाइन के कामकाज और नियमों को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं. जवाब में Ryanair ने मस्क के व्यवहार को “Twitshit” करार दिया है. एयरलाइन का मानना है कि मस्क बिना जानकारी के विमानन क्षेत्र के जटिल नियमों पर टिप्पणी कर रहे हैं. इस विवाद को भुनाने के लिए कंपनी ने मस्क के नाम पर एक डिस्काउंट सेल भी शुरू कर दी है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
विवाद की जड़ क्या है?
इस पूरी लड़ाई की शुरुआत एलन मस्क के उन पोस्ट्स से हुई जिसमें उन्होंने रायनएयर के विज्ञापन मॉडल और यूरोपीय एयरलाइन ओनरशिप नियमों (Airline Ownership Rules) पर सवाल उठाए थे. मस्क ने इशारा किया था कि रायनएयर जैसे ब्रांड्स का स्ट्रक्चर और उनके नियम पारदर्शी नहीं हैं. जवाब में माइकल ओ’लेरी ने कहा कि मस्क एक ऐसे क्षेत्र में दखल दे रहे हैं जिसे वे समझते ही नहीं हैं. ओ’लेरी के अनुसार, मस्क को एयरलाइन ओनरशिप नियमों की उतनी भी समझ नहीं है जितनी विमान के एरोडायनामिक्स की.
क्या लिखा है वायरल ट्वीट में?
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.