PIB Fact Check: अगर आपके पास SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करते हैं और आपको यह मैसेज मिला है कि ‘आधार अपडेट नहीं किया तो आपका ऐप ब्लॉक हो जाएगा’ तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है.
PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की फोटो, वीडियो और मैसेज तेजी से वायरल होते हैं. इनमें से कई पोस्ट में चौंकाने वाले दावे होते हैं. कुछ मैसेज में संदिग्ध लिंक भी दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही यूजर्स ठगी का शिकार बन सकते हैं. इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर आजकल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर आपने अपना आधार अपडेट नहीं किया, तो आपका SBI YONO ऐप ब्लॉक हो जाएगा. इसमें यूजर्स को एक APK फाइल डाउनलोड करके आधार अपडेट करने को कहा जा रहा है. अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आया है तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि यह वायरल मैसेज फेक है. पीऐआबी ने लोगों से APK फाइल नहीं डाउनलोड करने की अपील की है. पीआईबी ने कहा कि संदिग्ध मैसेज को report.phishing@sbi.co.in पर ईमेल करें.
Is it true that your SBI YONO app will be blocked if you don’t update your Aadhaar❓
A message circulating on social media in the name of SBI claims that users must download and install an APK file to update their Aadhaar. It further claims that if Aadhaar is not updated, the… pic.twitter.com/t3DK62h7PJ