Silver Price Today Falls: 5 फरवरी को चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। हालिया दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच अब चांदी में तेज गिरावट देखने को मिली है. MCX पर गिरावट के बाद मिडिल क्लास खरीदारों को खरीदारी का मौका मिला है. चांदी जो कभी ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर थी, वह अब गिरकर करीब ₹2,58,096 प्रति किलो रह गई है और आज 6% के लोअर सर्किट पर खुली. अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी चांदी कमजोर हुई है और इसकी कीमत 76.63 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई है.
ख़बरें फटाफट
Silver Rate Today: आज 5 फरवरी को चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसने आम ग्राहकों से लेकर बड़े निवेशकों तक को असमंजस में डाल दिया है. एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोना सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पिछले दिन की तेजी के बाद MCX पर आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की थोड़ी राहत दी है.
अगर आप चांदी में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा बाजार की हलचल आपको चौंका सकती है. एक समय चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसके दाम गिरकर करीब 2,58,096 प्रति किलो रह गए हैं. आज चांदी 6 फीसदी के लोवर सर्किट पर खुली है. Comex यानी इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी लुढ़क गई है. चांदी (Silver Rate) की कीमत 9.73% गिरकर 76.045 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. इसके अलावा गोल्ड में भी गिरावट देखी जा रही है.