ब्यूटी और ग्लैमर की दुनिया में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दबदबा सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड्स भी उनकी लोकप्रियता पर भरोसा जताते हैं. हाल ही में तमन्ना भाटिया के एक मशहूर साबुन ब्रांड से जुड़ने के बाद चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, वह अकेली नहीं हैं जिन्होंने साबुन बनाने वाली कंपनी के लिए एड किया है. उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़ी एक्ट्रेसेस पहले भी नामी साबुन और ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा रह चुकी हैं. इन सितारों की चमक ने ब्रांड्स को नई पहचान और भरोसा दिलाया है.
कंपनी कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) ने मंगलवार को अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री एमबी पाटिल, KSDL के चेयरमैन सीएस नडगौड़ा और अन्य बोर्ड सदस्य मौजूद थे और इस दौरान तमन्ना ने मैसूर सैंडल सोप समेत KSDL के कुछ प्रोडक्ट्स का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का नया अध्याय है और वह मैसूर सैंडल सोप का चेहरा बनकर काफी उत्साहित हैं. हालांकि, बीजेपी सांसद सुधाकर के ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य में कई लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म स्टार होने के बावजूद सरकार ने बाहर की अभिनेत्री को चुना, जो ठीक नहीं है.

तमन्ना भाटिया साउथ इंडियन सिनेमा की बहुत बड़ी स्टार हैं. वो तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. उनकी स्किन बहुत ग्लोइंग और नेचुरल लगती है जिसकी वजह से उन्हें साबुन जैसे प्रोडक्ट्स के लिए वो परफेक्ट चॉइस हैं. मैसूर सोप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जैसे सैंडलवुड और कोकोनट ऑयल से बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ तमन्ना भाटिया ही नहीं, कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो सोप कंपनियों की ब्रांड एबेडसर हैं.

लक्स (Lux) को हमेशा से “फिल्मी सितारों का ब्यूटी सोप” कहा जाता है. इस ब्रांड ने दशकों से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को अपना चेहरा बनाया है. बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने इसके विज्ञापनों में काम किया है. प्रियंका भी उन 50 से ज्यादा स्टार्स में शामिल हैं जिन्होंने सालों से इस साबुन का प्रचार किया है. उन्होंने खास तौर पर Lux Peach and Cream वैरिएंट के लिए कैंपेन किए थे. 2000 के दशक के बीच से लेकर 2010 की शुरुआत तक वह लक्स की प्रमुख “Lux Girl” के रूप में नजर आईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दुनिया के नंबर वन ब्यूटी ब्रांड L’Oréal Paris ने आलिया भट्ट को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके साथ ही पर्सनल केयर ब्रांड mCaffeine ने भी आलिया भट्ट को अपने बॉडी वॉश और बॉडी स्क्रब के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. इससे साफ है कि आलिया भट्ट की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है, और बड़ी कंपनियां उन्हें अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए चुन रही हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और अब करीना कपूर खान जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस लक्स का हिस्सा रह चुकी हैं.ऐश्वर्या राय ने अपने ग्लैमरस और क्लासिक लुक के साथ लक्स को इंटरनेशनल पहचान दिलाई.

वहीं, कटरीना कैफ ने यंग और मॉडर्न इमेज के जरिए ब्रांड को नई पीढ़ी से जोड़ा और अब करीना कपूर अपनी एलिगेंट और रॉयल पर्सनैलिटी के साथ लक्स की ‘ब्यूटी’ पहचान को आगे बढ़ा रही हैं.

इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई साबुन और ब्यूटी ब्रांड्स को एंडोर्स किया है. करियर की शुरुआत में वह आईटीसी के साबुन ब्रांड Fiama Di Wills का प्रमुख चेहरा रहीं. उन्होंने लंबे समय तक इस ब्रांड का प्रचार किया और अपने मॉडर्न, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश इमेज से इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया. इसके अलावा, दीपिका का नाम Lux से भी जुड़ा रहा है. हालांकि अब वह अपनी खुद की स्किनकेयर ब्रांड 82°E पर फोकस कर रही हैं, जो सेल्फ-केयर और नेचुरल ब्यूटी रिचुअल्स को बढ़ावा देती है.

1950 के दशक से लेकर आज तक, मधुबाला, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा जैसी 50 से ज्यादा अभिनेत्रियां इस ब्रांड से जुड़ चुकी हैं. इस तरह लक्स ने हमेशा ग्लैमर, सुंदरता और स्टार पावर को अपने ब्रांड की पहचान बनाया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.