TCS dividend 2026: टाटा सर्विसेज कंसल्टेंसी ने कल सोमवार (12 जनवरी 2026) को कंपनी ने इस वित्त वर्ष का तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनी 11 रुपये का सामान्य डिविडेंड और 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है. यहां इसकी रिकॉर्ड डेट से लेकर पेमेंट की तारीख तक की पूरी जानकारी दी गई है.
कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार (17 जनवरी 2026) तय की है. जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होगा, उन्हें डिविडेंड का हक मिलेगा. इसके अलावा, जिनका नाम डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में लाभकारी मालिक (beneficial owners) के रूप में दर्ज है, वे भी इस भुगतान के पात्र होंगे.
कब होगा डिविडेंड का भुगतान
डिविडेंड का भुगतान 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा. जिन निवेशकों के शेयर डीमैट खाते में हैं, उनके बैंक खाते में रकम सीधे जमा हो जाएगी. वहीं जिनके पास कागजी शेयर हैं, उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार भुगतान मिलेगा.
TCS डिविडेंड की हिस्ट्री
अगर पीछे देखें तो इसी वित्त वर्ष में टीसीएस पहले ही दो बार 11-11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुका है. पिछले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने कुल 126 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड बांटा था. इसमें तीन अंतरिम डिविडेंड 10-10 रुपये के, 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल था. इससे साफ है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने की कोशिश कर रही है.
कैसा रहा TCS का तिमाही नतीजा
डिविडेंड की घोषणा के साथ टीसीएस ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे भी जारी किए. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 63,973 करोड़ रुपये था. यानी करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाओं से सालाना कमाई 1.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिसमें तिमाही आधार पर 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक साल में टीसीएस के शेयर में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 4,322.95 रुपये रहा है, जबकि न्यूनतम स्तर 2,866.60 रुपये दर्ज किया गया है. ऐसे में निवेशकों के लिए डिविडेंड एक तरह से संतुलन बनाने वाला सहारा साबित हो सकता है.
About the Author

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.