America Energy Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनके देश में 50 साल बाद पहली बार नई रिफाइनरी बनाई जाएगी. इसमें भारत की प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस का भी बड़ा योगदान होगा. ट्रंप ने लिखा, भारत में अपने पार्टनर रिलायंस को धन्यवाद देता हूं जिसकी मदद से अमेरिका टेक्सास में बड़ी रिफाइनरी बनाने जा रहा है.
ट्रंप ने 50 साल बाद अमेरिका में रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है.
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट रिफाइनरी रिलायंस को धन्यवाद देते हुए ऐलान किया है कि अमेरिका एक बार फिर ईंधन के क्षेत्र में भी सुपरपॉवर बनने जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि टेक्सास के ब्राउंसविले में तेल रिफानरी खोली जाएगी, जो अमेरिकी कामगारों के लिए एक बड़ी जीत होगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि इस रिफाइनरी को तैयार करने में भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट रिफाइनरी रिलायंस का बड़ा योगदान होगा. उसके सहयोग से ही अमेरिका एक एक बार फिर एनर्जी सेक्टर का सुपरपॉवर बनने जा रहा है.
About the Author
Pramod Kumar Tiwariप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें