Who is Steve Daines : ट्रंप ने पिछले दिनों अपने दूत स्टीव डेंस को भारत भेजा था, जो अमेरिकी दालों पर लगे टैरिफ को घटाने की वकालत करने आए थे. आखिर कौन हैं डेंस जिन्हें ट्रंप ने अपना दूत बनाकर भारत भेजा है.
दरअसल, स्टीव डेंस (Steve Daines) अमेरिकी राज्य रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर हैं, जो अमेरिकी सीनेट में साल 2015 से ही सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले वह बोझेमैन नामक कंपनी में एग्जीक्यूटिव थे. डेंस को एग्रीकल्चर, एनर्जी और विदेशी नीति से जुड़ों मुद्दों का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. डेंस मोंटाना राज्य के किसानों के हितों की बात लंबे समस से करते आ रहे हैं. उनकी कृषि मुद्दों पर जानकारी का फायदा उठाने और इस अनुभव को देखते हुए ही राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें भारत भेजा है.
क्यों डेंस ही आए भारत
भारत ने नवंबर, 2025 में अमेरिका से आने वाली पीली मटर पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. इससे अमेरिकी किसानों पर भारी बोझ आ गया, खासकर मोंटाना राज्य के किसानों पर, क्योंकि अमेरिका में सबसे ज्यादा दाल का उत्पादन मोंटाना में ही होता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल का उपभोक्ता देश है, लेकिन अमेरिकी दाल पर टैरिफ लगाने से मोंटानों के किसानों को नुकसान हुआ. चूंकि, डेंस मोंटाना राज्य के प्रतिनिधि हैं और उन्हें कृषि मामलों की जानकारी भी है तो उन्हें ही ट्रंप ने भारत जाने के लिए चुना.
डेंस ने भारत आकर क्या किया
भारत पहुंचकर डेंस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और अमेरिका-भारत ट्रेड डील में दालों के लिए अनुकूल प्रावधानों की मांग की है. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भी भारत से दाल पर टैरिफ कम करने की अपील की थी. जब इस अपील से बात नहीं बनी तो ट्रंप ने डेंस को अपना दूत बनाकर भारत भेजा और दाल पर टैरिफ कम करने की वकालत का जिम्मा सौंपा.
अमेरिका से कितनी दाल खरीदता है भारत
भारत भले ही दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता देश है, लेकिन अमेरिका से आयात काफी कम है. इसके बजाय कनाडा, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, मोजाम्बिक और तंजानिया जैसे देशों से दाल मंगाता है. साल 2024 में अमेरिका से दाल का आयात 7.34 करोड़ डॉलर का रहा था. हालांकि, पिछले साल 2025 में जनवरी से अक्टूबर तक के आंकड़े और भी कम रहे. इस दौरान महज 4 करोड़ डॉलर का ही आयात किया गया. साल 2024 में भारत ने अमेरिका से 19 हजार टन पीली मटर और 64 हजार टन हरी मसूर आयात की थी. यह भारत के कुल आयात का महज 1 से 2 फीसदी हिस्सा है. भारत ने 2025 में करीब 73 लाख टन दाल का आयात किया था.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.