Last Updated:
UPI एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है.
सिंगापुर, फ्रांस, कतर समेत 8 से ज्यादा देशों में लाइव हुआ UPI
यूपीआई 8 से ज्यादा देशों में लाइव हो चुका है, इनमें यूएई, सिंगापुर, भुटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, कतर और मॉरीशस का नाम शामिल है. यह डिजिटल पेमेंट में भारत की लीडरशिप को दिखाता है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार (6 फरवरी) को राज्यसभा में दी जानकारी में बताया कि यूपीआई को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती एडॉप्शन से रेमिटेंस को बढ़ावा मिल रहा है, फाइनेंशियल इंक्लूजन को प्रोत्साहन मिल रहा है और ग्लोबल फिनटेक लैंडस्कैप में भारत की स्थिति और मजबूत हो रही है.
यूपीआई लेनदेन की संख्या में 28 फीसदी की बढ़ोतरी
इस बीच, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में यूपीआई लेनदेन की संख्या में 28 फीसदी की बढ़ोतरी (साल-दर-साल) दर्ज की गई और यह 21.70 अरब तक पहुंच गई. साथ ही, लेनदेन राशि में भी 21 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 28.33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.