Gold Rate Today: अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण सोना और चांदी में आज जोरदार खरीदारी देखी जा रही है. भारत में एमसीएक्स पर दोनों ही कीमती धातुओं के दाम तीन फीसदी तक बढ गए हैं तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर के रेट तेज हैं.
आज सोने में जोरदार तेजी आई है.
कॉमेक्स (Comex) पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्पॉट कीमत 1.86% बढ़कर 5,345.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी भी 0.81% की बढ़त के साथ 94.045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
और बढेगी सोने की कीमत
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि तनाव इसी तरह जारी रहा, तो निकट भविष्य में घरेलू बाजार में सोना 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू सकती है. हॉरमूज जलडमरूमध्यमें सप्लाई बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है. तेल की बढ़ती कीमतों ने ‘रिस्क-ऑफ’ सेंटिमेंट को मजबूत किया है, जिससे बुलियन की मांग में और इजाफा हुआ है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.