US-Iran War Impact : 2018 में भारत और ईरान ने एक संयुक्त घोषणा पत्र में प्रभावी बैंकिंग चैनल की आवश्यकता पर जोर दिया था ताकि तेल और अन्य वस्तुओं का व्यापार सुचारू रूप से चल सके. इसके बाद ही ईरान के निजी बैंक, बैंक पासरगाद ने मुंबई में शाखा खोलने की प्रक्रिया शुरू की. अब अमेरिका-ईरान युद्ध से भारत में ब्रांच खोलने पर संशय पैदा हो गया है.
बैंक पासरगाद का भारत में शाखा खोलने का प्रस्ताव पहली बार 2018 में चर्चा में आया था.
बैंक पासरगाद का भारत में शाखा खोलने का प्रस्ताव पहली बार 2018 में चर्चा में आया था. हालांकि, आरबीआई इस संबंध में तभी अंतिम निर्णय ले सकता है जब उसे वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से स्पष्ट मंजूरी मिल जाए. वर्तमान में वित्तीय सेवा विभाग और राजस्व विभाग आरबीआई की तकनीकी टिप्पणियों का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं. हाल ही में एक आंतरिक सरकारी दस्तावेज में इस मामले पर संबंधित विभागों से “तेजी से” फीडबैक मांगा गया था, लेकिन युद्ध की ताजा स्थिति ने पूरी प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.
अमेरिकी ने 2020 में लगाया प्रतिबंध
2018 में भारत-ईरान संयुक्त घोषणा में व्यापारिक लेनदेन के लिए प्रभावी बैंकिंग चैनल की आवश्यकता पर जोर दिया गया था. बयान में कहा गया था कि बैंक पासरगाद को भारत में शाखा खोलने की अनुमति पर उन्नत स्तर पर विचार चल रहा है. 8 अक्टूबर 2020 को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस बैंक सहित ईरान के 17 अन्य प्रमुख बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए थे.
इन प्रतिबंधों के तहत, बैंक के साथ वित्तीय लेनदेन करने वाले किसी भी संस्थान पर “द्वितीयक प्रतिबंध” (Secondary Sanctions) का खतरा बना रहता है. इसके अतिरिक्त, अगस्त 2025 में अमेरिका ने बैंक की तकनीकी सहयोगी कंपनी एफएएनएपी पर भी बैन बढ़ा दिए, जिस पर निगरानी तकनीक विकसित करने का आरोप है. भारत के लिए इन वैश्विक प्रतिबंधों के बीच बैंक को अनुमति देना एक जटिल विषय बन गया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.