अमेरिका के साथ भविष्य में होने वाले व्यापारिक समझौतों और द्विपक्षीय वार्ता पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि भारत सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. अमेरिका में टैरिफ को लेकर मचे घमासान और वहां की सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से पूरे विश्व में हलचल मचा दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को कोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने और उसके बाद ट्रंप द्वारा फिर से 15% वैश्विक टैरिफ लागू करने की घोषणा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को लेकर अभी कुछ कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी.”
अमेरिका के साथ भविष्य में होने वाले व्यापारिक समझौतों और द्विपक्षीय वार्ता पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि भारत सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है. उन्होंने कहा कि व्यापार के विषय में, खासकर भारतीय अर्थव्यवस्था से अलग, वाणिज्य मंत्रालय स्थिति की समीक्षा कर रहा है और प्रतिनिधिमंडल को यह तय करना होगा कि आगे की बातचीत के लिए वे कब जाएंगे. उन्होंने दोहराया कि इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
#WATCH | Delhi | On the impact of US tariffs, Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, “On the Indian economy, I think it’s a bit too soon for me to comment. On the trade, particularly aside from the Indian economy in general, the Commerce Ministry is reviewing the… pic.twitter.com/6kEACwihQ4