Last Updated:
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है. वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में तेज गिरावट आई है और नैस्डैक करीब 2 फीसदी टूट गया. कच्चे तेल की कीमतें उछलकर 80 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं. निवेशक अब शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और डॉलर जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं.
अमेरिका-ईरान जंग से निवेशकों में डर, नैस्डैक 2 फीसदी टूटा, ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के करीब. (Image:AI)
यूरोप में भी असर, ट्रैवल और बैंकिंग शेयरों पर दबाव
यूरोप के प्रमुख शेयर सूचकांक भी इस तनाव से अछूते नहीं रहे. लंदन में कारोबार के दौरान स्टॉक्स यूरोप 600 इंडेक्स करीब 1.8 प्रतिशत नीचे रहा. बैंकिंग और ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. मिडिल ईस्ट में हवाई यातायात प्रभावित होने की खबरों के बीच ब्रिटिश एयरवेज की मूल कंपनी आईएजी के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए. निवेशकों को डर है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक व्यापार और यात्रा पर बड़ा असर पड़ सकता है.
तेल बाजार में उछाल, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नजर
इस टकराव का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा. ब्रेंट क्रूड करीब 9.6 प्रतिशत उछलकर 79.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया और 80 डॉलर के स्तर के करीब कारोबार करता दिखा. बाजार की नजर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टिकी है, जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल गुजरता है. यदि यहां आपूर्ति बाधित होती है तो कीमतों में और तेजी आ सकती है. यूरोप में गैस की कीमतों में भी तेज बढ़त दर्ज की गई.
सोना-डॉलर चमके, अमेरिकी आंकड़ों से पहले बढ़ी बेचैनी
शेयरों से पैसा निकालकर निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़े. सोने की कीमत करीब 2.5 प्रतिशत चढ़कर 5,410 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई. डॉलर में भी मजबूती देखी गई, जबकि अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में शुरुआती तेजी के बाद स्थिरता आई. यह भू-राजनीतिक तनाव ऐसे समय पर आया है जब इस हफ्ते अमेरिका से मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल सेल्स और रोजगार से जुड़े अहम आंकड़े आने वाले हैं. ऐसे में बाजार की अस्थिरता और बढ़ सकती है, क्योंकि निवेशक हर खबर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.