नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट में वीकिपीडिया के सह-संस्थापक जिमी वेल्स ने कहा है कि वेबसाइट पर ह्यूमन ट्रैफिक काफी गिरा है. उनका कहना है कि यह कोई त्रासदी नहीं है लेकिन हालत ठीक भी नहीं है. वेल्स का कहना है कि उन्हें नहीं वीकिपीडिया का क्या होने वाला है.
उन्होंने बताया कि साइट पर ह्मयूमन ट्रैफिक में 8 फीसदी की गिरावट आई है. वेल्स का कहना है कि यह कोई त्रासदी नहीं है लेकिन इसे अच्छा भी नहीं कहा जा सकता. बकौल वेल्स, “हमने ह्यूमन ट्रैफिक में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. यह डिजास्टर नहीं है, लेकिन स्थिति खराब जरूर है. हमें नहीं पता आगे क्या होने वाला है.” पिछले साल अक्टूबर में विकिपीडिया पर ट्रैफिक गिरने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी. विकिपीडिया फाउंडनेशन ने एक साल के डाटा के आधार पर यह बात कही थी. विकिमीडिया फाउंडेशन ही वीकिपीडिया को आर्थिक रूप से समर्थन करता है.
एआई से शिकायत
वेल्स ने कहा कि उन्हें गूगल या अन्य एआई चैटबॉट्स से एक शिकायत यह है कि इनमें से कोई भी वीकिपीडिया को क्रेडिट नहीं देता, जबकि इनकी ज्यादातर जानकारी यहीं से ली जाती है. उन्होंने कहा, “जब तक वो वीकिपीडिया को एट्रीब्यूट कर रहे हैं तब तक कोई दिक्कत नहीं है.”
क्या कुछ रहा विकिपीडिया
वेल्स ने बताया है कि फाउंडेशन के पास एक मशीन लर्निंग ग्रुप है जो मुख्य रूप से ऐसे टूल्स डेवलप करने में लगा है जो वीकिपीडिया कम्युनिटी की मदद करें. उन्होंने इसे आगे समझाते हुए कहा, “मान लीजिए कि एक लिंक है जो विकिपीडिया पर किसी स्टेटमेंट को सपोर्ट कर रहा था. अब वह लिंक एक्सपायर हो चुका है. एआई उसकी जगह कोई दूसरा लिंक ढूंढ सकता है जो स्टेटमेंट को सपोर्ट कर सके.”
मदद करेगा एआई पर खतरा भी
वेल्स ने कहा है कि एआई जरूर किसी मुद्दे पर जानकारी की सटीकता को बढ़ाने में मदद कर सकता है लेकिन उसका इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने के लिए भी किया जा सकता है. उन्होंने कहा, “यह ठीक मानवता के जैसा ही है क्योंकि हमारे पास अच्छी क्वॉलिटी की जानकारी के साथ खराब क्वाॉलिटी की जानकारी भी मौजूद है. पहले गलत या एकतरफा जानकारी फैलाने का काम टैबलॉयड किया करते थे, आज उनकी जगह सोशल मीडिया ने ले ली है. हम हमेशा ऐसी चुनौतियों का सामना करते रहे हैं. लेकिन हमें ज्ञान को गंभीरता से लेते तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास करते रहना चाहिए.”
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.