अमेजन सीईओ जेसी ने कहा कि जैसे हर बड़ी तकनीकी क्रांति के दौरान हुआ है, वैसे ही एआई के दौर में भी नए प्रकार की नौकरियां पैदा होंगी. एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें नए रूप में ढालेगा.
जेसी ने कहा कि एआई के दौर में भी नए प्रकार की नौकरियां पैदा होंगी.
जेसी ने कहा कि जैसे हर बड़ी तकनीकी क्रांति के दौरान हुआ है, वैसे ही एआई के दौर में भी नए प्रकार की नौकरियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पिछले 20-30 सालों में जिन कामों के लिए हमने बड़ी संख्या में लोगों को लगाया, भविष्य में उतने लोगों की जरूरत नहीं होगी. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि नई नौकरियां पैदा होंगी. हर तकनीकी बदलाव में ऐसा ही हुआ है.”
नए रूप में ढलेंगी नौकरियां
इस बीच, कई अन्य रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें नए रूप में ढालेगा. ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एआई का दीर्घकालिक प्रभाव उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ भूमिकाएं ऑटोमेट हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी स्थायी रूप से बेरोजगार नहीं होंगे. वे नई तरह की नौकरियों में शिफ्ट होंगे, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं.
अपने तर्क के समर्थन में मॉर्गन स्टेनली ने पिछले 150 वर्षों के बड़े तकनीकी बदलावों का उदाहरण दिया, जिनमें बिजली, मशीनीकृत खेती, कंप्यूटर और इंटरनेट शामिल हैं. इन तकनीकों ने उद्योगों को बदला और काम करने के तरीके में बदलाव लाया, लेकिन मानव श्रम को पूरी तरह खत्म नहीं किया.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.