- Hindi News
- Business
- Nifty Falls 250 Points, IT Stocks Lead Losses | Share Market Update 2026
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 220 अंक की गिरावट है, ये 25,580 पर आ गया है। आईटी शेयर सबसे ज्यादा टूटे है। इंफोसिस, टीसीएल और HCL टेक के शेयर करीब 5% नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।
आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
