- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (19 जनवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा, ये 25,600 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट है। रिलायंस और ICICI बैंक के शेयर में 3% तक की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.96% ऊपर 4,887 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.97% नीचे 53,412 पर कारोबार कर रहा।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.99% नीचे 26,578 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13% ऊपर 4,107 पर कारोबार कर रहा।
- 16 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% गिरकर 49,359 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.062% और S&P-500 0.064% गिरा था।
विदेशी निवेशकों ने ₹4,346 करोड़ के शेयर बेचे
- 16 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹4,346 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹3,935 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
शुक्रवार को सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर बंद हुआ था
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (16 जनवरी) को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 28 अंक चढ़ा, ये 25,694 के स्तर पर बंद हुआ था।

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.