मुंबई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर आ गया है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजारों में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6264 | 79 | 1.28% |
| निक्केई (जापान) | 59045 | 570 | 0.97% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26381 | 221 | 0.85% |
अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल में चढ़कर बंद हुए
| इंडेक्स | लेवल | चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49447 | 869 | 1.79% |
| नैस्डैक | 24468 | 366 | 1.52% |
| S&P 500 | 7126 | 85 | 1.20% |
शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
