Saree Business Idia : रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में शादी सीजन के चलते साड़ियों की जबरदस्त मांग बढ़ गई है. यहां 30-35 रुपये से शुरू होने वाली साड़ियां अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध हैं. होलसेल बाजार होने के कारण छोटे व्यापारी यहां से सस्ती साड़ियां खरीदकर अपने क्षेत्रों में बेचकर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं. बाजार सुबह 9:30 से रात 10 बजे तक खुला रहता है.
कम दाम में भी अच्छी क्वालिटी की साड़ियां
पंडरी कपड़ा मार्केट के साड़ी व्यापारी विनय जैन ने बताया कि कम कीमत का मतलब यह नहीं है कि क्वालिटी से समझौता किया गया है. यहां कम दाम में भी अच्छी क्वालिटी की साड़ियां मिल जाती हैं. जैसे-जैसे ग्राहक अधिक कीमत वाली साड़ियों की ओर बढ़ते हैं, उन्हें और बेहतर डिजाइन व कपड़े की क्वालिटी मिलती है. यही वजह है कि इस बाजार में हर महीने साड़ियों की लगातार मांग बनी रहती है.
विनय जैन के अनुसार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान में साड़ी का विशेष महत्व है. यहां की महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी पहनना पसंद करती हैं, विशेषकर विवाह, पूजा-पाठ और सामाजिक आयोजनों में. शादी के सीजन की शुरुआत होते ही बाजार में ग्राहकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो जाती है.
पसंद के अनुसार चयन करने में आसानी
उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध साड़ियां 8 से 10 रंगों में आती हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार चयन करने में आसानी होती है. पंडरी मार्केट की खासियत यह है कि यहां अधिकतर दुकानें थोक विक्रेता (होलसेल) हैं. छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी यहां से कम कीमत में साड़ियां खरीदकर अपने इलाकों में खुदरा बिक्री करते हैं.
जो लोग साड़ियों का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए पंडरी कपड़ा मार्केट सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है. कम पूंजी में व्यापार शुरू करने की सुविधा यहां मौजूद है. दुकानें सुबह साढ़े 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती हैं, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को पर्याप्त समय मिलता है.
विनय जैन ने बताया कि इच्छुक व्यापारी उनसे मोबाइल नंबर 9981299492 पर संपर्क कर सकते हैं. शादी सीजन के चलते इन दिनों बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है और साड़ियों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. पंडरी कपड़ा मार्केट न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में साड़ी व्यापार का प्रमुख केंद्र बन चुका है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.