बोनस मिलने की खुशी अलग होती है, लेकिन साथ ही यह उलझन भी आती है कि इस पैसे का क्या करें? क्या पुराना कर्ज चुका दें या इसे कहीं निवेश करें? आइए जानते हैं कि आपके लिए क्या सही ऑप्शन हो सकता है.
आमतौर पर लोग इसे एक नैतिक फैसला मानते हैं, लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि यह पूरी तरह से गणित और आपकी वर्तमान फाइनेंशियल कंडीशन पर निर्भर करता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि बोनस का सही इस्तेमाल कैसे करें.
1. लोन का टाइप देखें
सबसे पहले यह देखें कि आप किस तरह का कर्ज चुकाने की सोच रहे हैं.
- महंगे लोन: अगर आप पर क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन जैसा भारी ब्याज वाला कर्ज है, तो बोनस से उसे चुकाना ही सबसे समझदारी है. यहां आपको 15-20 फीसदी तक का गारंटीड फायदा मिलता है.
- सस्ते लोन: इनका ब्याज कम होता है और टैक्स में छूट भी मिलती है. यहां आप निवेश के बारे में सोच सकते हैं.
2. गारंटी बनाम रिस्क
लोन चुकाने से आपके पैसे पक्के तौर पर बचते हैं और मानसिक शांति मिलती है. दूसरी तरफ, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर पैसा बढ़ तो सकता है, लेकिन वहां रिस्क होता है. अगर आपको बाजार के उतार-चढ़ाव से डर लगता है, तो कर्ज चुकाना बेहतर है.
3. इमरजेंसी फंड है या नहीं?
किसी भी निवेश या प्री-पेमेंट से पहले यह देखें कि क्या आपके पास बुरे वक्त के लिए पैसे जमा हैं? बोनस को खर्च करने से पहले अपनी ‘इमरजेंसी किटी’ भरना सबसे जरूरी है.
4. लोन कितना पुराना है?
लोन के शुरुआती सालों में पैसा चुकाने से ब्याज में बहुत बड़ी बचत होती है. अगर आपका लोन खत्म होने वाला है, तो प्री-पेमेंट का ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा. ऐसी स्थिति में निवेश करना बेहतर हो सकता है.
5. बीच का रास्ता सबसे अच्छा
जरूरी नहीं कि आप सारा पैसा एक ही जगह डालें. आप 50-50 फॉर्मूला अपना सकते हैं. आधा पैसा लोन चुकाने में लगाएं और आधा निवेश करें. इससे आपका बोझ भी कम होगा और भविष्य के लिए पैसा भी बढ़ेगा.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.