1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स और वित्तीय नियमों में कई बड़े बदलाव लागू होंगे. छोटे लेनदेन में अब पैन कार्ड देना जरूरी नहीं होगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी. बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर मिलने वाली टैक्स छूट भी काफी बढ़ा दी गई है. वहीं इंश्योरेंस खरीदने पर पैन देना अनिवार्य होगा और दुर्घटना मुआवजे पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री रहेगा. शेयर बाजार में बायबैक और ट्रेडिंग पर टैक्स नियम बदलेंगे, जिससे लागत बढ़ सकती है. छोटे व्यवसायों के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. पूरी डिटेल इस वीडियो में दी गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.