क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में 30 दिन या उससे ज्यादा देरी होने पर CIBIL स्कोर 50-100 अंक तक गिर सकता है. हाई स्कोर वाले इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं और देर से भुगतान क्रेडिट रिपोर्ट में 7 साल तक रह सकता है.
थोड़ी देर तो ठीक है, 30 दिन से ज्यादा खतरनाक
अगर आप बिल एक-दो दिन लेट भर देते हैं और बैंक के ग्रेस पीरियड में भुगतान कर देते हैं, तो आपका CIBIL स्कोर आमतौर पर सुरक्षित रहता है. केवल लेट फीस और थोड़ा ब्याज देना पड़ सकता है.
100 पॉइंट तक गिर सकता है CIBIL स्कोर!
लेकिन जब भुगतान 30 दिन या उससे ज्यादा देर से होता है, तब बैंक इसे 30 Days Past Due रिपोर्ट करता है. ऐसे में आपका स्कोर अचानक 50 से 100 अंक तक गिर सकता है, खासकर अगर आपका स्कोर पहले 780 या 800 जैसा मजबूत था. देर ज्यादा बढ़ती है (60-90 दिन) तो असर गंभीर हो सकता है और यह आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में सालों तक रह सकता है.
हाई स्कोर वालों के लिए ज्यादा असर
अगर आपका क्रेडिट रिकॉर्ड पहले से साफ था, एक ही लेट पेमेंट बड़ा निगेटिव इवेंट बन जाता है. वहीं, जिनका स्कोर पहले ही कम है, उनके लिए असर उतना तेज नहीं होता.
कितनी देर तक रहेगा असर?
लेट पेमेंट क्रेडिट रिपोर्ट में 7 साल तक दिख सकता है. लेकिन नियमित समय पर भुगतान करने से स्कोर 12-24 महीनों में काफी हद तक सुधार सकता है. बार-बार देर होना लाल झंडा है और भविष्य में होम लोन या कार लोन लेने की संभावना पर असर डाल सकता है.
क्या करना चाहिए तुरंत
अगर भुगतान मिस हो गया है, तुरंत बिल क्लियर करें. बैंक से कॉल करें, कभी-कभी पुराने अच्छे ग्राहकों की पहली देरी रिपोर्ट नहीं की जाती. आगे के लिए ऑटो-डेबिट सेट करें. क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाने के.बजाय छोटे ब्याज का भुगतान करना बेहतर है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.