EPFO UPI withdrawal new app : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है. अप्रैल 2026 से EPFO एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके माध्यम से खाताधारक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए तुरंत पीएफ राशि निकाल सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य निकासी प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है.
ईपीएफओ इस सेवा का अभी परीक्षण कर रहा है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम मंत्रालय ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिसमें ईपीएफ का कुछ हिस्सा सुरक्षित रहेगा और बाकी पैसा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में निकालने के लिए उपलब्ध होगा. अधिकारी ने आगे बताया कि ईपीएफओ का नया मोबाइल ऐप लाया जाएगा जिससे सदस्य यूपीआई गेटवे से पैसे निकालने के साथ पासबुक बैलेंस जैसी दूसरी सुविधाएं भी ले सकेंगे.
चल रहा है ट्रायल
अधिकारी ने बताया कि सदस्य मोबाइल ऐप से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर के लिए उपलब्ध ईपीएफ बैलेंस देख सकेंगे. उन्हें ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए अपने यूपीआई पिन का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी, जिससे बैंक खाते में पैसा सुरक्षित ट्रांसफर होगा. ईपीएफओ इस सेवा का अभी परीक्षण कर रहा है. श्रम मंत्रालय इस साल अप्रैल में इस ऐप को बड़े स्तर पर लॉन्च कर सकता है.
कितनी होगी निकासी की लिमिट?
श्रम मंत्रालय की इस योजना के तहत फंड को दो हिस्सों में देखा जाएगा. अधिकारी ने बताया कि ईपीएफ का एक हिस्सा ‘सुरक्षित’ (Locked-in) रहेगा, जिसे रिटायरमेंट के लिए संरक्षित किया जाएगा. बाकी बचा हुआ हिस्सा, जो निकासी के लिए पात्र है यूपीआई के जरिए निकालने के लिए उपलब्ध होगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.