मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है. इजरायल और ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस लगभग बंद है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रैवल इंश्योरेंस फ्लाइट्स देरी या कैंसिलेशन को कवर करता है?
मिडिल ईस्ट की बड़ी एयरलाइंस जैसे एमिरेट्स, कतर एयरवेज और एतिहाद ने भी ज्यादातर फ्लाइट्स फिलहाल रोक दी हैं या सीमित कर दी हैं. मिडिल ईस्ट में कई एयरस्पेस बंद हैं, जिससे एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है.
क्या ट्रैवल इंश्योरेंस कवर करता है फ्लाइट डिले या कैंसिलेशन?
ट्रैवल इंश्योरेंस कई मामलों में फ्लाइट डिले या कैंसिलेशन को कवर कर सकता है, लेकिन यह पूरी तरह आपकी पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करता है. मिंट से बात करते हुए इंश्योरेंस एक्सपर्ट राहुल माथुर ने बताया कि अगर फ्लाइट में देरी या रद्द होने की वजह खराब मौसम, एयरलाइन स्ट्राइक या विमान में तकनीकी खराबी हो, तो आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनियां कवर देती हैं. हालांकि हर पॉलिसी अलग होती है, इसलिए यात्रियों को पहले यह देख लेना चाहिए कि उनकी पॉलिसी में किन परिस्थितियों में क्लेम मिल सकता है और उसकी लिमिट क्या है.
पॉलिसी में ये अतिरिक्त फायदे भी मिल सकते हैं
कुछ ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी में अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे-
- फ्लाइट ज्यादा देर लेट होने पर मुआवजा
- ट्रिप को दोबारा शेड्यूल कराने में मदद
- रात रुकना पड़े तो होटल खर्च की भरपाई
एक्सपर्ट का कहना है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए या कंपनी से जानकारी ले लेनी चाहिए.
यात्रियों के लिए क्या है जरूरी सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा हालात में यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि हर फ्लाइट डिले या कैंसिलेशन पर इंश्योरेंस से पैसा मिल जाएगा. अलग-अलग पॉलिसी में नियम अलग होते हैं, इसलिए पहले से जानकारी रखना जरूरी है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.