हर महीने 5,000 रुपये निवेश करके भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है. 15 साल की अवधि में छोटी रकम कंपाउंडिंग से तेजी से बढ़ती है. SIP और PPF दोनों लंबे समय के लोकप्रिय निवेश विकल्प हैं. लेकिन सवाल है- इनमें से कौन देगा बेहतर रिटर्न?
SIP और PPF में से किससे मिलेगा ज्यादा फायदा. (Image:AI)
PPF: सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न
Public Provident Fund यानी PPF एक सरकारी गारंटी वाली बचत योजना है, जिसकी लॉक-इन अवधि 15 साल होती है. फिलहाल इसमें 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है और सबसे बड़ी बात यह है कि ब्याज और मैच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है. अगर आप हर महीने 5,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 15 साल में कुल 9 लाख रुपये जमा होंगे. अनुमानित ब्याज करीब 6.78 लाख रुपये हो सकता है और मैच्योरिटी पर लगभग 15.78 लाख रुपये मिल सकते हैं. स्थिर और सुरक्षित रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है.
SIP: बाजार से जुड़ा, ज्यादा रिटर्न की संभावना
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने निवेश किया जाता है. इसमें रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, लेकिन लंबी अवधि में इक्विटी SIP ने औसतन 10 फीसदी से 12 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. अगर 12 फीसदी रिटर्न मानें, तो 15 साल में 9 लाख रुपये के निवेश पर करीब 14.8 लाख रुपये का अनुमानित फायदा हो सकता है. इस तरह मैच्योरिटी पर लगभग 23.8 लाख रुपये का फंड बन सकता है. हालांकि, SIP पर मिलने वाला मुनाफा कैपिटल गेन टैक्स के दायरे में आता है, जिससे वास्तविक रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है.
आपके लक्ष्य पर निर्भर करेगा फैसला
अगर आप जोखिम से बचना चाहते हैं और गारंटीड, टैक्स-फ्री रिटर्न की तलाश में हैं, तो PPF बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं और ज्यादा रिटर्न का लक्ष्य रखते हैं, तो SIP आपके लिए उपयुक्त हो सकता है. सही चुनाव आपके वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि पर निर्भर करता है. समझदारी इसी में है कि निवेश से पहले अपनी जरूरत और प्राथमिकता साफ कर लें.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.