नई कार खरीदते समय डीलर से बीमा तुरंत लेने की जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. यह केवल सुविधाजनक लगता है, लेकिन अक्सर इसमें अधिक प्रीमियम और कम विकल्प होते हैं. कार बीमा आपकी गाड़ी और बचत की सुरक्षा करता है, इसलिए तुलना कर सही विकल्प चुनना जरूरी है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समान या बेहतर कवरेज कम कीमत में मिल सकता है, जिससे लंबी अवधि में खर्च कम होता है. डीलरों के पास चुनिंदा बीमा कंपनियों के ही विकल्प होते हैं. वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ज़ीरो डेप्रिसिएशन, इंजन प्रोटेक्शन, रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाओं की साफ तुलना मिलती है.
कार बीमा कोई अतिरिक्त सामान नहीं, बल्कि आपकी गाड़ी और बचत की सुरक्षा करने वाला एक विनियमित वित्तीय उत्पाद है. इसे नजरअंदाज करना या जल्दबाजी में लेना नुकसानदेह हो सकता है. डीलर का दिया हुआ बीमा “सुविधाजनक” जरूर लगता है, लेकिन अक्सर इसमें कमीशन जुड़ा होता है, जिससे प्रीमियम बढ़ जाता है. वही कवरेज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में मिल सकता है. क्योंकि बीमा हर साल रिन्यू होता है, इसलिए शुरुआत में ज्यादा प्रीमियम भविष्य में भी महंगा पड़ता है.
‘वन-साइज-फिट्स-ऑल’ पैकेज से विकल्प सीमित
पारस पसरिचा, हेड-मोटर इंश्योरेंस, पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के अनुसार, अधिकांश डीलर 1 साल का ओन डैमेज और 3 साल का थर्ड पार्टी कवर साथ में बेचते हैं. जबकि ऑनलाइन ग्राहक 3+3 जैसे लंबे विकल्प चुन सकते हैं, जो कई बार सस्ते और ज्यादा सुविधाजनक होते हैं—कम रिन्यूअल और कीमतों में बढ़ोतरी से सुरक्षा. इसके अलावा डीलरों के पास चुनिंदा बीमा कंपनियों के ही विकल्प होते हैं. वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ज़ीरो डेप्रिसिएशन, इंजन प्रोटेक्शन, रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाओं की साफ तुलना मिलती है, ताकि ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से सही पॉलिसी चुनी जा सके.
क्लेम डीलर नहीं, बीमा कंपनी देती है
कई लोग मानते हैं कि डीलर से बीमा लेने पर क्लेम आसान होगा. हकीकत यह है कि क्लेम ग्राहक और बीमा कंपनी के बीच होता है. आजकल ऑनलाइन बीमा कंपनियां ऐप-बेस्ड क्लेम, डिजिटल ट्रैकिंग और 24×7 सपोर्ट देती हैं. नियमों के मुताबिक, डीलर आपको बीमा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. डिजिटल पॉलिसी कुछ ही मिनटों में जारी हो जाती है और डिलीवरी में देरी भी नहीं होती. डीलर बीमा हमेशा गलत नहीं, लेकिन उसे दबाव में लिया गया फैसला भी नहीं होना चाहिए. कार खरीदना भावनात्मक हो सकता है, लेकिन कार बीमा का चुनाव समझदारी से करना जरूरी है. आज बढ़ती संख्या में उपभोक्ताओं के लिए यह समझदारी ऑनलाइन तुलना से शुरू होती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.