अमृत भारत एक्सप्रेस का सासाराम में ठहराव जिले के विकास, व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी यात्राओं को नई गति देगा और रेल यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी.
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा. शुरुआत विशेष इनॉगुरल स्पेशल ट्रेन के रूप में होगी जिसकी तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी. अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 20 कोच होंगे जो यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का अनुभव देंगे. यह ट्रेन हावड़ा से चलकर उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस नई ट्रेन का ठहराव रोहतास जिले के सासाराम और डेहरी स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है जिससे जिले के यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसके अलावा ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव बंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद में होंगे. इन स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों को पूर्वी और उत्तरी भारत के कई प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी.
अमृत भारत एक्सप्रेस के सासाराम में ठहराव को लेकर सामाजिक और रेल से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं ने खुशी जताई है.उनका कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से सासाराम और डेहरी के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में समय और संसाधनों की बचत होगी.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.