पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन उद्घाटन स्पेशल के रूप में 18 जनवरी से किया जाएगा. यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी. दूसरे दिन 14:00 बजे कटिहार, 14:55 बजे नौगछिया, 16:05 बजे खगड़िया, 16:40 बजे बेगूसराय, 17:10 बजे बरौनी जंक्शन, 19:10 बजे हाजीपुर और 19:25 बजे सोनपुर पहुंचेगी, इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ आगे बढ़ते हुए तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे गोमतीनगर (लखनऊ) पहुंचेगी, जिससे असम से उत्तर प्रदेश तक सीधा और तेज रेल कनेक्शन मिलेगा .
वहीं दूसरी ट्रेन कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस भी 18 जनवरी परिचालित की जाएगी. 18 जनवरी को यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे कामाख्या से रवाना होगी, उसी दिन 22:30 बजे कटिहार, 23:22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00:25 बजे मानसी, 00:38 बजे खगड़िया, 01:15 बजे बेगूसराय, 02:00 बजे बरौनी जंक्शन, 04:15 बजे हाजीपुर और 04:27 बजे सोनपुर पहुंचेगी, इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे रोहतक पहुंचेगी, जिससे असम से हरियाणा तक सीधा रेल सफर संभव हो सकेगा.
उत्तर–पूर्व भारत के लाखों यात्रियों को लखनऊ और हरियाणा की यात्रा होगी आसान
इन ट्रेनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब उत्तर–पूर्व भारत के लाखों यात्रियों को लखनऊ और हरियाणा तक जाने के लिए दिल्ली या कोलकाता जैसे बड़े जंक्शनों पर भटकना नहीं पड़ेगा. बेगूसराय, खगड़िया और हाजीपुर जैसे जिले सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के इलाकों से जुड़ जाएंगे. इससे नौकरी, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यात्रा करने वालों को बड़ा फायदा होगा.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रेनें आधुनिक कोच, बेहतर सस्पेंशन, आरामदायक सीटें और तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को एक प्रीमियम अनुभव देंगी। आने वाले दिनों में इन ट्रेनों की नियमित समय-सारणी भी जारी की जाएगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.