Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है. समस्तीपुर रेलमंडल की 25 प्रमुख ट्रेनों में आईआरसीटीसी ने ई-पैंट्री सेवा शुरू की. जिससे यात्री डिजिटल माध्यम से खाना बुक कर सीधे सीट पर पा सकेंगे. इससे कैशलेस और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी.
समस्तीपुर जंक्शन से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद सहायक होगी. लंबी दूरी की यात्रा में घर से खाना ले जाने की मजबूरी कम होगी और स्वच्छ, प्रमाणित भोजन का भरोसा मिलेगा. पहले स्टेशनों पर कम ठहराव, वेंडरों की गुणवत्ता पर सवाल और नकद भुगतान की झंझट यात्रियों को परेशान करती थी. ई-पैंट्री सेवा के जरिए अब कैशलेस भुगतान, डिजिटल ट्रैकिंग और टैक्स अनुपालन जैसी सुविधाएं जुड़ गई हैं. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे यात्री संतुष्टि बढ़ेगी और अनधिकृत वेंडिंग पर भी नियंत्रण लगेगा.
कन्फर्म और आरएसी टिकट वाले भी उठा सकेंगे लाभ
ई-पैंट्री आईआरसीटीसी की डिजिटल सुविधा है. जिसके तहत यात्री www.irctc.co.in पर टिकट बुक करते समय या बाद में बुक्ड टिकट हिस्ट्री सेक्शन में जाकर स्टैंडर्ड मील या रेल नीर ऑर्डर कर सकते हैं. कन्फर्म, आरएसी या आंशिक कन्फर्म टिकट वाले यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. बुकिंग के बाद यात्री के मोबाइल पर एक ओटीपी/कोड भेजा जाता है. जिसके आधार पर निर्धारित स्टेशन पर सीट तक भोजन पहुंचाया जाता है. यदि किसी कारणवश भोजन की डिलीवरी नहीं होती है, तो रिफंड की जानकारी ई-मेल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जाती है. रेलवे का दावा है कि यह सेवा सुरक्षित, स्वच्छ और भरोसेमंद खानपान सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.