उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ये बदलाव जनवरी-फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे. यात्रियों से अपील की गई है कि वे ऐप, वेबसाइट या 139 नंबर पर ट्रेनों का स्टेट्स चेक करें. ये बदलाव मुख्य रूप से दिल्ली, आनंद विहार और उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी हैं. रेलवे ने कहा कि ये बदलाव ऑपरेशनल सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए हैं.
इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
ट्रेन नंबर 54020 (रोहतक जं.-रेवाड़ी जं. पैसेंजर). रोहतक से 20 मिनट देरी से चलकर अब 20:35 पर प्रस्थान करेगी. रेवाड़ी पहुंचने का समय 22:20 हो गया है.
ट्रेन नंबर 82501 (लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस). गाजियाबाद पर 3 मिनट और नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (अब 12:40) .
ट्रेन नंबर 22449 (गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस) . नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12:50) .
ट्रेन नंबर 14037 (सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति) . नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50) .
ट्रेन नंबर 12349 (गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस) . नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50) .
ट्रेन नंबर 14619 (अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस) . नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50), शकूर बस्ती और रोहतक पर भी 5 मिनट का बदलाव किया गया है.
ट्रेन नंबर 22427 (बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट) . आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (12:40) .
ट्रेन नंबर 15557 (दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत) . आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (12:50) .
ट्रेन नंबर 12583 (लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर). आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (13:00) .
ट्रेन नंबर 54329 (बलामू जं.-शाहजहांपुर पैसेंजर) . बघौली, मसीत, करना और हरदोई पर 15-17 मिनट पहले पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 54075 (बरेली-दिल्ली जं. पैसेंजर) . गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भौली, हापुड़ और पिलखुआ पर 5-10 मिनट देरी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.