इस संबंध में उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भले ही दिल्ली और एनसीआर में कोहरा न हो लेकिन दूर दराज के इलाकों में अभी भी कहीं कहीं कोहरा मिल जाता है. खासकर नदियों के आसपास होता है. इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी करनी पड़ती है, जिससे ट्रेनों का ऑपरेशन प्रभावित होता है. इसी वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं.
मंगलवार को लेट होने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12487 सीमांचल एक्सप्रेस (जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल), 18101 तातानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12311 नेताजी एक्सप्रेस (हावड़ा से कालका), 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (अलीपुरद्वार से दिल्ली), 14047 गंगा सतलज एक्सप्रेस (सीतामढ़ी से दिल्ली), 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 12875 नीलांचल एक्सप्रेस (पुरी से आनंद विहार टर्मिनल), 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (बठिंडा से गोरखपुर), 14620 फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस, 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12035 जयपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12037 कोटा-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12422 अमृतसर-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22486 मोतीहारी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14654 अमृतसर-हिसार एक्सप्रेस, 22489 वाराणसी-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस, 22453 लखनऊ-मेरठ राजधानी एक्सप्रेस, 16031 चेन्नई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 12137 मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर पंजाब मेल, 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 20451 सोगरिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12401 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस, 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 15013 जोधपुर-काठगोदाम रणथंभौर एक्सप्रेस, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस, 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12016 अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 15091 डूंगरपुर-तराई एक्सप्रेस, 12018 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस तथा 14732 बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.