पूर्वोत्त्तर रेलवे के अनुसार 15671 कामाख्या-रोहतक शाम 10:00 बजे कामाख्या छूटेगी.रंगिया, न्यू बंगाईगाँव, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, दिल्ली होते सुबह 2:45 बजे रोहतक पहुंचेगी.
वहीं,15672 रोहतक-कामाख्या रात 10:10 बजे रोहतक से रवाना. दिल्ली, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी होते दोपहर 12:35 बजे कामाख्या पहुंचेगी.
ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास), 10 साधारण द्वितीय श्रेणी (जनरल कोच) पैंट्री कार (खान-पान) और 2 एलएसएलआरडी (लुगेज वैन) होंगे.
कवच सिस्टम, सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब, ईपी ब्रेक से सुरक्षा पुख्ता होगी. कोचों में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल-बॉटल होल्डर, फास्ट चार्जिंग, आरामदायक बर्थ लगी हैं. शौचालयों में इलेक्ट्रोमैटिक फ्लश, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर, फायर सप्रेशन और दिव्यांग शौचालय भी हैं. इस तरह मां कामाख्या दर्शन करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गयी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.