क्या आप भी कभी ट्रेन का खाना खाकर बीमार हुए हैं या किसी तरह की परेशानी हुई है. आपको भी अस्पताल जाना पड़ा हो. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो क्या इसकी वजह हो सकती है. जानें. आगरा डिवीजन में ‘ऑपरेशन दूसरा’ अभियान के तहत 2734 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई और 12,86,280 जुर्माना लगाया गया. यात्रियों को अधिकृत वेंडर से ही खाना खरीदने की सलाह दी गई है.
रेलवे ने ऐसे वेंडरों पर कार्रवाई की है.
आगरा डिवीजन में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर रेल ऑपरेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन दूसरा’ अभियान चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसर और ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अभियान के दौरान अप्रैल -2025 से जनवरी -2026 के दौरान आगरा डिवीजन में कुल 2734 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इन पर 12,86,280 का जुर्माना भी वसूल किया गया.
जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनधिकृत वेंडिंग से न केवल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है. इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. आगरा मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें. अधिकृत वेंडर के पास रेलवे का बैच लगा होता है और वो प्रॉपर यूनिफार्म में होता है. अगर बैच न लगा तो आप मांग सकते हैं. वो दिखाएगा. ऐसे ही वेंडर से खाने पीने का सामान खरीदें. अवैध वेंडरों की खाना की गुणत्ता खराब हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं.
रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित,स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ‘ऑपरेशन दूसरा’ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.