ट्रेन नंबर 64641 में सफर के दौरान एक यात्री को पसीना आने लगा. आसपास बैठे यात्रियों ने देखा. इस भीषण सर्दी में पसीना देखकर उन्हें लगा कि शायद तबियत खराब हो गयी होगी. उससे पूछा कि डाक्टर को बुलाया जाए, उसने झट से मना कर दिया.
रेल यात्रियों को सही टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, ग्वालियर–भिंड रेल खंड पर ट्रेनों में जांच की गयी. इस अभियान के दौरान लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए भी जागरूक किया गया.
अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 64641 और 64634 में औचक टिकट जांच की गई.
इस विशेष जांच अभियान में कुल 47 मामले पकड़े गए, जिनसे रेलवे को 13,015 रुपए का राजस्व वसूला गया. इसी दौरान एक यात्री को इस कड़ाके की सर्दी में भी पसीना आ रहा था. आसपास बैठे लोगों को लगा कि तबियत खराब होने की वजह से ऐसा हो रहा है. उन्होंने मदद की पेशकश की. पर यात्री ने मना कर दिया. इस पर वजह बताई, जिसे सुनकर हैरान हो गए. दरअसल उसने टिकट नहीं लिया था और टीटी कोच में आ गया था. इस वजह से परेशान हो रहा था. अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का भी सहयोग लिया गया.
भारतीय रेलवे यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें. भविष्य में भी इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.