उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर के अनुसार रात से घना कोहरा शुरू हो गय था. इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी. कई जगह ट्रेनों को रोकना भी पड़ा है. इस वजह से काफी ट्रेनें लेट चल रही हैं. भारतीय रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित सफर कराना है. वहीं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री बार बार एप में ट्रेन के गंतव्य तक पहुंचने का समय देखकर परेशान हो रहे हैं. सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेन जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस है, जो करीब 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं. इसके अलावा काफी संख्या में ट्रेनें चार से पांच घंटे देरी से चल रही हैं.
कौन सी ट्रेनें देरी से चल रही हैं
देरी से चल रही ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस (14117), वैशाली एक्सप्रेस (12555), फरक्का एक्सप्रेस (15733), बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565), अमृत भारत एक्सप्रेस (15658), श्रम शक्ति एक्सप्रेस (12451), महाबोधि एक्सप्रेस (12397), प्रयागराज सुपरफास्ट (12275), पूर्वा एक्सप्रेस (12303), पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801), गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस (19604), आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस (22459), पटना दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), शिवगंगा एक्सप्रेस (12559), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217), दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर (15565), प्रयागराज एक्सप्रेस (12417), विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, िबहार नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल गरिब रथ (22405), उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति (12427), जन शताब्दी (12391), पूर्णिया एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस (12919) शामिल हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.