IRCTC Tour Package: शिव भक्तों के लिए भारतीय रेलवे एक खास तोहफा लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने अप्रैल 2026 के लिए एक खास भारत गौरव ट्रेन पैकेज शुरू किया है, जिसमें श्रद्धालु किफायती दाम में देश के 7 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे.
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
IRCTC Tour Package: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी 11 दिन का स्पेशल पैकेज लेकर आई है. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराई जाएगी. इस यात्रा में श्रद्धालु एक साथ 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे. यह यात्रा सिकंदराबाद से शुरू होगी. इस पैकेज में श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा.
इस खास पैकेज का नाम ‘सप्त (07) ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा’ रखा गया है. यह सफर 10 रातों और 11 दिनों का होगा. यह स्पेशन ट्रेन 14 अप्रैल 2026 को सिकंदराबाद से रवाना होगी. इस दौरान यात्री कामारेड्डी, निजामाबाद, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजूर साहिब नांदेड़ और पूर्णा जंक्शन से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे.